स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड का हो जीर्णोद्धार, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

रांची | स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के लिए शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ को पत्राचार किया। अरुण जोशी, धरमचंद शर्मा और अमित शर्मा ने कहा कि तत्कालीन बिहार के समय स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड वर्तमान में दयनीय अवस्था में है। लगभग 12 एकड़ भू-भाग पर अवस्थित यह बस स्टैंड राजधानी के मुख्य केंद्र मेन रोड और रांची रेलवे स्टेशन के काफी समीप है। यहां अभी 100 बसों का परमिट है और लगभग 50 एसी डीलक्स बसें परिचालित हो रही हैं। बस स्टैंड से टाटा, धनबाद, हजारीबाग, पटना, गिरिडीह व गया की बसें चल रही हैं, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आवागमन इस स्टैंड से होता है। यात्री सुविधा के नाम पर बस स्टैंड में व्यवस्था नगण्य होने के कारण यात्रियों विशेषकर महिला, बुजुर्ग व मरीजों को काफी कठिनाइयां होती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *