जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा : भगवान

रांची |वनवासी कल्याण केंद्र की विभिन्न नगर समितियां की दो दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू हुई। चिरौंदी स्थित वनवासी कल्याण आश्रम मुख्यालय में बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन मंत्री भगवान सहाय, क्षेत्रीय नगर प्रमुख वीरेंद्र सिंह और प्रफुल्ल एकांत द्वारा किया गया। नगर समितियां के साथ प्रकल्पों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। समिति के अध्यक्ष सचिव और सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में चलने वाले प्रकल्पों और गतिविधियों की जानकारी देंगे। प्रांत प्रचार प्रमुख सुनील सिंह ने बताया कि जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं के कार्यान्वयन की दिशा में हो रहे कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएंगे। भगवान सहाय ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र सेवा संगठन जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। मौके पर पवन मंत्री, राजेंद्र झुनझुनवाला, सज्जन सर्राफ, ओम प्रकाश अग्रवाल समेत नगर समितियां के पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *