निगम ऑटो वर्कशॉप के मुलाजिमों का विरोध 72 घंटे में समाधान नहीं तो करेंगे चक्का जाम

भास्कर न्यूज| अमृतसर निगम ऑटो वर्कशॉप के कर्मचारियों ने अध्यक्ष आशु नाहर के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली। नाहर ने कहा कि निगम के मुलाजिमों को सेंट्रल हलका से हटाकर दूसरे जगह पर तैनात करने की प्लानिंग अफसर अंदरखाते कर रहे हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने तो काम करने से ही मना कर दिया। जब इसकी वजह पूछी व लिखित में आदेश मांगा तो कोई ठोस जवाब नहीं दिया। यह पता लगा है कि सेंट्रल हलका में जो मुलाजिम काम कर रहे थे, उन्हें हटाने की तैयारी चल रही है। उनकी जगह पर प्राइवेट कंपनी को काम सौंप दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे। चूंकि पुरानी अवर्डा कंपनी काम छोड़कर गई तो निगम मुलाजिमों ने मोर्चा संभाला था। त्योहारों से लेकर हर खास मौकों पर दिन-रात निगम कर्मियों ने सफाई से लेकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों में कूड़ा उठान का काम किया। अफसर लिखित में ऐसा कोई आदेश जारी करें इससे पहले ही मुलाजिमों में आक्रोश बढ़ चुका है। यदि प्राइवेट कंपनी को काम सौंपा गया तो शांत नहीं बैठैंगे। मेयर को 72 घंटे का नोटिस हड़ताल के लिए दिया जाएगा। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर चेयरमैन राज कुमार राजू, सचिव राज कल्याण, उपाध्यक्ष जुगल किशोर लाली, रिंकू खोसला व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *