पुंदाग में नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण मंदिर का उद्घाटन स्वामी सदानंद महाराज रविवार को करेंगे। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक सह संरक्षक स्वामी सदानंद महाराज पिछले 25 वर्षों से झारखंड में जन सहयोग से सामाजिक और सेवाकार्य कर रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर पश्चिम बंगाल के मोहन प्रियाचार्य महाराज, अमेरिका से टहल किशोर महाराज, चंडीगढ़ से श्याम नंद महाराज, करनाल हरियाणा से जगतराज महाराज और प्रणामी परिवार से 20 संत-महात्मा पधार रहे हैं। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली, मुंबई, पंजाब, बिहार एवं अन्य जगहों से भी कई संत पधारेंगे। कई संत शनिवार की रात पधार चुके हैं। कलश यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा के साथ चार दिवसीय श्रीमद््भागवत कथा की शुरुआत होगी। ये होंगे धार्मिक अनुष्ठान {5 जनवरी : सुबह 10 बजे कलश शोभायात्रा, 11 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर का उद््घाटन। {11.30 बजे विधिवत पूजन कार्यक्रम, 12.30 बजे से भोग-प्रसाद वितरण। {दोपहर 2 से 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी। {6 से 8 जनवरी : दोपहर 2 से 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा। झारखंड में स्वामी सदानंद महाराज को मिलेगा राजकीय अतिथि का सम्मान संत शिरोमणि श्रीश्री 1008 स्वामी डॉ. सदानंद महाराज के पांच दिवसीय झारखंड दौरे पर 4 जनवरी की रात रांची पहुंचे। वे पुंदाग में बन रहे श्री राधा- कृष्ण मंदिर का उद््घाटन रविवार को करेंगे और 4 दिवसीय श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा में भाग लेंगे। झारखंड में स्वामी सदानंद को राजकीय सम्मान मिलेगा। झारखंड के विशेष कार्य पदाधिकारी ने रांची के उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक को एक पत्र प्रेषित कर स्वामी के झारखंड आगमन से लेकर प्रस्थान तक राजकीय अतिथि के रूप मे सम्मान देते हुए समुचित व्यवस्था देने की बात कही है। आज से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु : रांची के पुंदाग में भव्य व अनूठा राधा-कृष्ण मंदिर बनकर तैयार हो गया है। रविवार को कई कार्यक्रम होंगे। शहर के 1500 से ज्यादा गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इसी दिन से यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।


