अमृतसर| बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट के प्रमुख सेवादार व प्रसिद्ध रागी भाई गुरइकबाल सिंह और भाई हरविंदरपाल सिंह लिटिल के नेतृत्व में श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित सालाना जी दया परवान समागम गुरु साहिब की जन्मस्थली गुरुद्वारा गुरु के महल में श्रद्धा से करवाया गया। भाई हरविंदरपाल सिंह लिटिल ने संगत को श्री गुरु तेग बहादर जी के बलिदान और मानवता की भलाई के लिए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने के लिए संगत को प्रेरित किया। समागम में भाई गुरइकबाल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह भुच्चो मंडी, कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह, सिंह साहिब ज्ञानी बलविंदर सिंह, संत नारायण जी दिल्ली वाले, भाई गगनदीप सिंह, भाई जसपाल सिंह , बीबी मनु प्रिया, भाई मेहताब सिंह दूसरे बेअंत कीर्तन जत्थों ने कथा कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, अजय सिंह, दलबीर सिंह, परमजीत सिंह जी, डॉ. जे.एस. खालसा , सरदार तहलिंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।


