अमृतसर| पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल के ग्रीन एवेन्यू स्थित निवास स्थान पर श्रीमद् भागवत गीता गीता की पवित्र जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मानपूर्वक मनाई गई। गीता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. लाल ने कहा कि गीता कर्म सिद्धांत का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है, क्योंकि कर्म ही विकास को जन्म देता है और निर्माण की जननी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गीता का किसी विशेष सम्प्रदाय या जात-पात से कोई संबंध नहीं है, बल्कि यह समूची मानवता के कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए एक पवित्र ग्रंथ है। इस अवसर पर ओम प्रकाश भाटिया, रवि नंदा, सुजिंदर सिंह पाली, जगविंदर सिंह जज, दीपक कनौजिया, अविनाश टोपी, नवदीप शर्मा आदि मौजूद थे।


