रांची | ओटीसी ग्राउंड, रातू रोड में नमो पतंग महोत्सव का आयोजन 13 जनवरी को किया जा रहा है। संरक्षक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहेंगे। मुकेश काबरा को संयोजन बनाया गया है। पतंग महोत्सव की शुरुआत 2006 में मंत्री संजय सेठ ने की थी। इस महोत्सव में राजधानी सहित राज्यभर के लोग भाग लेंगे। इस महोत्सव को सफल बनाने में अजय मारू, कुणाल आजमानी, प्रमोद सारस्वत, राज वर्मा, रविंद्र मोदी, संजय सिंह, नीरज चौधरी, रमाशंकर बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सुबेश पांडेय सहित सैकड़ों सदस्य जोर-शोर से लगे हैं।


