महिला अंडर-19 क्रिकेट: तमिलनाडु ने झारखंड को 51 रनों से हराया

रांची| रांची इंदौर में बीसीसीआई महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मैच में तमिलनाडु ने झारखंड को 51 रनों से हराया। पहले खेलते हुए तमिलनाडु ने 6 विकेट पर 212 रन बनाए। तमिलनाडु के लिए एम अनूराकिनी ने 79 एवं रिनाज ने 92 रनों का योगदान दिया। अनुराकिनी ने 10 चौके लगाए जबकि रिनाज ने 12 चौके लगाए। दोनों ने पहले ‌विकेट के लिए 175 रन बनाए। झारखंड की ओर से ऋषि कुमारी ने तीन व प्रियंका ने दो विकेट लिए। जवाब में झारखंड की टीम 43.4 ओवर में 161 रन ही बना सकी। गुरलिन कौर 26, प्रियंका ने 38 और प्रगति ने 27 रनों का योगदान किया। तमिलनाडु की ओर से ए जेनिथा, मधुमिता एवं लक्ष्मी आर ने दो-दो विकेट लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *