कपूरथला में बैंक कर्मचारी ने ठगे 10 लाख:2 साथियों समेत मिलकर खाते से निकाले रुपए, ब्रांच हेड पहुंचे थाने

कपूरथला में एक निजी बैंक के खाताधारक के साथ 10 लाख की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने बैंक कर्मचारी सहित दो लोगों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। बस स्टैंड फगवाड़ा के सामने स्थित इंडसइंड बैंक के ब्रांच हेड गुरप्रीत सग्गू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक के खाताधारक कुलविंदर सिंह निवासी गांव अठौली के बैंक खाते में से व्यक्तियों ने बैंक कर्मचारी सूरज कुमार निवासी खलवाड़ा गेट फगवाड़ा के साथ मिलीभगत कर के 10 लाख से अधिक रुपए निकाल लिए हैं। जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र पाल ने बताया कि कुलविंदर सिंह के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में बैंक कर्मचारी सूरज कुमार और दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को तफ्तीश में शामिल होने के लिए 7 दिन का नोटिस जारी किया जायगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *