शीतलहर से ठिठुरा राजस्थान, पारा 6 डिग्री तक गिरा:सीकर, चूरू, झुंझुनूं में कड़ाके की सर्दी; अगले 2 दिन कोल्ड-वेव का अलर्ट

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। यहां के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक शीतलहर का प्रभाव रहने और सर्दी और तेज होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के पास फतेहपुर और बीकानेर के पास लूणकरणसर में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बढ़ी सर्दी, अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे राज्य में बुधवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश के सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, करौली और हनुमानगढ़ के इलाकों में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हुआ। बुधवार को दिन में सबसे ठंडा इलाका सिरोही रहा, जहां का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अलवर, सीकर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से कम रिकॉर्ड हुआ। अगले 48 घंटे और बढ़ेगी सर्दी मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान सर्द हवाओं का असर और बढ़ने की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान के शहरों में रात की सर्दी और बढ़ने की संभावना है, जहां न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और गिरावट होने की संभावना है। 4 और 5 दिसंबर को सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कोल्ड-वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *