जल जीवन मिशन घोटाला:पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत मिली, सुप्रीम कोर्ट ने कहा जांच के लिए कस्टडी जरूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने 900 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश महेश जोशी की एसएलपी मंजूर करते हुए दिया। सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा और अधिवक्ता विवेक जैन ने कहा कि महेश जोशी 7 महीने से जेल में हैं। अभी तक ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ हैं। ईडी ने जो रिकॉर्ड पेश किए हैं, उनसे रिश्वत के आरोपों की पुष्टि नहीं होती है। इस स्तर पर जांच या ट्रायल चलाने के लिए अभिरक्षा जरूरी नहीं है। वहीं आगे भी उससे कोई रिकवरी की कोई उम्मीद नहीं है। अदालत ने शर्त लगाई कि वह कोर्ट में अपना पासपोर्ट सरेंडर करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *