चूरू शहर में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 35 ऑटो टिपर रवाना किए, पंखा सर्किल पर सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया

पंखा सर्किल पर बुधवार को नगरपरिषद की तरफ से 34 लाख रुपए की लागत से नवर्निमित आधुनिक सार्वजनिक शौचालय को लोकार्पण किया गया। वहीं शहर में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 35 नए ऑटो टिपरों को रवाना किया गया। इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, कलेक्टर अभिषेक सुराणा, नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा ऑटो टिपरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद की तरफ से शहरवासियों की सुविधा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। नए ऑटो टिपर और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा से स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी। विधायक सहारण ने कहा कि शहर के विकास के लिए स्वच्छता सबसे पहला कदम है। नए ऑटो टिपरों के आने से घर–घर कचरा संग्रहण व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। कलेक्टर सुराणा ने कहा कि प्रशासन शहरों की सभी आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि नगरपरिषद शहर में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी, भास्कर शर्मा, विमला गढ़वाल, सुशील लाटा, अभिषेक चोटिया, नरेंद्र काछवाल, भंवर गुर्जर, विक्रम कोटवाद, मोहन गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, श्रीराम पीपलवा, एक्सईएन पूर्णिमा यादव, सुनील, इरफान खान, सत्तार खान, नरेंद्र कंवल, अख्तर खान, महेश मिश्रा, आकाश सैनी, सुरेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। संचालन रवि दाधीच ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *