बालाजी मंदिर में मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन श्रद्धा से किया गया। बालाजी महाराज की प्रतिमा को सुंदर चोला, शृंगार किया गया। शाम को 8 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। परिसर में रामभक्ति का माहौल रहा। रामरतन गुप्ता ने बताया कि सुंदरकांड रामचरित मानस का हिस्सा है, जो वीर हनुमानजी कि महिमा का बखान करता हैं। इसका पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा के नाश और घर परिवार मे सुख शांति आती है। सुंदरकांड पाठ के दौरान मंडल के सदस्यों ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद हनुमान चालीसा तथा महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान रौनक शर्मा, राधेश्याम कारपेंटर, अरविन्द कारपेंटर, रूपनारायण पाटीदार, विनोद शर्मा, शांतिलाल शर्मा, संतोष गुप्ता, कपिल शर्मा, रायसिंह लोधा, प्रकाश भील, कुनाल शर्मा, हरिओम गुप्ता, अनमोल गुप्ता मौजूद रहे।


