एसीबीईओ श्योराण व प्राचार्य बलौदा का सम्मान किया

भास्कर न्यूज | सादुलपुर रेसा (पी) ब्लॉक की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को हुए कार्यक्रम में नव पद स्थापित एसीबीईओ प्रथम सुनील श्योराण व यूसीईईओ प्राचार्य पुरुषोत्तम बलौदा का सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष रामकुमार खीचड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एसीबीईओ श्योराण ने शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न नवाचारों का समायोजन करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्राचार्य बलौदा ने प्रखर 2.0, एफएलएन कार्यक्रम व कोड योगी संस्था की ओर से संचालित राज्य के स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं के लिए नवाचारी कार्यक्रम कोड चूरू डिजिटल प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य सुमेरसिंह सांगवान, राजेश पूनिया, विनोद जांगिड़, ममता वर्मा, सुनीता पूनिया, अंतरसिंह महला, राजकुमार पूनिया, हनुमान सिंह श्योराण, अजय शर्मा, महावीर जांगिड़, सीताराम सिंगल, दिनेश पूनिया, विजय स्वामी, नागरमल शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्राचार्य डॉ. सोमवीर सरावग ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *