सादुलपुर | सांखू रोड स्थित दत्तात्रेय भगवान मंदिर में जयंती पर गुरुवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महंत जगदीश पुरी ने बताया कि भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर गुरुवार सुबह 9.15 बजे गायत्री परिवार की ओर से यज्ञ व कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 11.15 बजे से प्रसाद वितरित किया जाएगा।


