उज्जैन | पिपलीनाका स्थित 84 महादेव में 54वें क्रम पर विराजमान नीलकंठेश्वर महादेव का भौमप्रदोष पर्व पर पूजन वेदाचार्य पंडित सपन व्यास के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने किया। गोधूलि बेला में महादेव का औषधियों, अनार आदि फल रस, पंचामृत, पुष्पों के रस,अभ्यंग स्नान, तीर्थों के जल से रुद्राभिषेक किया गया। ढोल-नागाड़ों के साथ आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पं. देवेंद्र प्रताप व्यास रामायण पाठी सहित शिव भक्तों ने दर्शन, पूजन का लाभ लिया।


