स्टेट गेम्स में 2 गोल्ड जीतने पर सम्मानित

जालंधर| एडवोकेट मनमोहन सिंह ने स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। मनमोहन सिंह पंजाब की खो-खो टीम के पूर्व कप्तान, गोल्ड मेडलिस्ट और रेलवे के पूर्व कंप्लेंट इंस्पेक्टर है। चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जिसमें 60 प्लस कैटेगरी के अंदर 200 मीटर और 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। इस मौके पर पूर्व गवर्नर डॉ. इकबाल सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। जिसमें जरनैल सिंह पसरीचा, जतिंदर सिंह मिनहास, अमरजोत सिंह, अभय सिंह, आत्म प्रकाश सिंह बबलू, रछपाल सिंह पाल, सुरिंदर सिंह भापा, जतिंदर सिंह वालिया, बार अध्यक्ष आदित्य जैन, रोहित गंभीर, बलदेव प्रकाश मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *