श्योपुर | वार्ड क्रमांक 14 में घरों के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की वजह से वार्डवासी डर के साए में जी रहे हैं। स्थिति यह है कि बिजली के तार बेहद नीचे लटके हुए हैं। इसके कारण स्थानीय निवासी अपनी छतों पर जाने से भी डरते हैं। लोगों का कहना है कि जरा-सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। करीब दो साल पहले इसी बिजली की लाइन के तार से टच होने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई थी। उस दुर्घटना के बाद से क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है। फिर भी बिजली कंपनी द्वारा लाइन को हटाने या सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। वार्डवासियों ने कई बार शिकायतें दर्ज कराकर लाइन को शिफ्ट करने की मांग की है। लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। – अजय कुमार सेन, निवासी वार्ड क्रमांक 14 श्योपुर


