पाली रोड किनारे मिट्टी के ढेर से परेशानी

श्योपुर | शहर के पाली रोड पर हाइवे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क की उचित सफाई नहीं की जा रही है। निर्माण के दौरान सड़क किनारे और बीचों-बीच बड़ी मात्रा में मिट्टी जमा हो गई थी, जो अब तक जस की तस पड़ी हुई है। जगह-जगह मिट्टी फैल रही है। सड़क पर जमा मिट्टी की वजह से दोपहिया वाहन फिसलने का डर लगातार बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने कई बार संबंधित विभाग से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द सफाई अभियान चलाकर सड़क को धूल और मिट्टी से मुक्त कराने की मांग की है। – सुरेंद्र पांचाल , निवासी पाली रोड श्योपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *