बंडा | सहायक आयुक्त आबकारी कीर्ति दुबे के निर्देश और सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप सिंह खंडाते के मार्गदर्शन में ग्राम रबारा में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई में महिला आरोपी विनीता पत्नी तुलसीराम आठिया के कब्जे से 56.16 लीटर अवैध मदिरा बरामद की है। जब्त शराब की कीमत 30 हजार रुपए आंकी गई है। मदिरा को आबकारी विभाग ने कब्जे में लेकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच जारी है। कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक रोशनी उरेती के नेतृत्व में की। इस दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक एसपी साकेत, आरक्षक आरती पटेल, दिलीप सिंह ठाकुर, कमल सिंह और संध्या मौजूद रहे।


