विशेष जागरूकता शिविर पांच दिसंबर को

दुमका| वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर अनक्लेम्ड डिपॉजिट से संबंधित जागरूकता और निस्तारण हेतु 5 दिसंबर को जिला स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11 बजे से रसेटी भवन, प्रखण्ड जामा में शुरू होगा।शिविर में जिले के प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और नागरिकों को निष्क्रिय एवं अनुपयोगी खातों, सावधि जमा, पीपीएफ और अन्य जमा योजनाओं की स्थिति व धनराशि प्राप्ति की प्रक्रिया की जानकारी देंगे।दुमका के अग्रणी जिला प्रबंधक, आशुतोष कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने पुराने या निष्क्रिय बैंक खातों तथा मृतक परिजनों के खातों से जुड़ी जानकारी लेकर शिविर में पहुंचें और अपने जमा की धनराशि पुनः प्राप्त करें। इस शिविर से बैंकिंग क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता की पूंजी पुनः सक्रिय वित्तीय प्रणाली में लौट सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *