3 सीआई को बाहर भेजा, 3 को उदयपुर लगाया:सवीना, हाथीपोल, ऋषभदेव सीआई को बाहर भेजा, आई ने किए 12 सीआई के तबादले

उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने बुधवार देर रात को संभाग में 12 पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें से उदयपुर के तीन सीआई को बाहर भेज दिया। साथ ही 17 दिन पहले दूसरे जिलों में ट्रांसफर हुए तीन सीआई को उदयपुर में लगाया है। शहर के सवीना थाने के सीआई अजय​ सिंह राव को डूंगरपुर, हाथीपोल थाना सीआई योगेन्द्र कुमार व्यास को बांसवाड़ा और ग्रामीण ऋषभदेव थाने से भरत सिंह राजपुरोहित को सलूंबर भेज दिया है। प्रतापगढ़ से गोपालनाथ, डूंगरपुर से किताब सिंह और बांसवाड़ा से मुकेश नागदा को उदयपुर लगाया है। हालांकि इन्हें अभी थाने नहीं दिए है। एसपी योगेश गोयल इनके थानों में ट्रांसफर करने के आदेश जारी करेंगे। आईजी कार्यालय के अनुसार बदली यह प्रक्रिया प्रशासनिक संतुलन और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। नए पदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार तैनाती के बाद संबंधित थानों में समीक्षा बैठकों का दौर भी शुरू हो जाएगा, ताकि व्यवस्था में सुचारू रूप से चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *