छिंदवाड़ा में खुले में शराब पीने वालों पर छापा:दुकानों के पास से खदेड़ा, मद्यपान कराने वालों पर 4 केस दर्ज; आबकारी विभाग की दबिश

छिंदवाड़ा शहर में शराब दुकानों के आसपास खुलेआम शराब पीने और पिलाने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसा है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण की निगरानी में बुधवार शाम विभाग की टीम ने शहर की सभी कंपोजिट शराब दुकानों के पास छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ठेलों और गुमठियों के पास शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा गया और अवैध रूप से मद्यपान कराने वालों पर केस दर्ज किए गए। इमलीखेड़ा और चंदनगांव समेत इन इलाकों में रेड
सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के नेतृत्व में टीम ने इमलीखेड़ा, चंदनगांव, मोहननगर और बुधवारी क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यहां दुकानों के पास लगी गुमठियों और ठेलों के आसपास जमावड़ा लगाकर शराब पी रहे लोगों को टीम ने मौके से खदेड़ दिया। धारा 36 के तहत 4 प्रकरण दर्ज
खुले में और अवैध रूप से मद्यपान करवाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 के तहत चार प्रकरण दर्ज किए हैं। आगे भी जारी रहेगी सख्ती
आबकारी विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल
इस अभियान में एडीईओ भारती गोंड, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम और वैशाली भगत सहित विभाग का पूरा अमला मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *