गुना शहर के कोतवाली इलाके में एक अधेड़ द्वारा पड़ोसी महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला के पति से गहरी दोस्ती की और घर आना-जाना शुरू किया। पिता की उम्र का होने के कारण परिवार उसकी इज्जत करता था, लेकिन उसने इसी भरोसे का फायदा उठाकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद होने के बाद पति को सच्चाई पता चली। पुलिस ने आरोपी अंसार कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के पति की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। इसके बाद उसने उड़ीसा निवासी 25 वर्षीय युवती ( पीड़िता) से विवाह किया था। उनका 5 साल का बेटा है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी अंसार कुरैशी पंखा-कूलर की दुकान चलाता है। उसने सोची-समझी साजिश के तहत महिला के पति से दोस्ती की और घर में आना-जाना शुरू कर दिया। विवाद सुलझाने के बहाने बढ़ी नजदीकियां
करीब एक साल पहले महिला को मायके (उड़ीसा) जाने को लेकर पति से विवाद था। महिला ने आरोपी से मदद मांगी कि वह पति को मना ले। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले गलत काम करना चाहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद, एक दोपहर जब पति दुकान पर था और बेटा स्कूल गया था, आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ रेप किया। उसने धमकी दी कि मुंह खोला तो पति और बेटे को जान से मार देगा। साल भर करता रहा शोषण, 24 नवंबर को CCTV में कैद हुआ
डर के कारण महिला चुप रही और आरोपी आए दिन उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच पति ने सुरक्षा के लिए घर में कैमरे लगवा दिए। 24 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे आरोपी फिर घर पहुंचा। उस वक्त पति दुकान पर था और बेटा सो रहा था। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज देखकर पति के उड़े होश, आरोपी ले गया मेमोरी कार्ड
दुकान पर बैठे पति ने मोबाइल पर लाइव फुटेज में यह घटना देख ली। जब उसने पत्नी से पूछताछ की, तो वह रो पड़ी और साल भर की आपबीती सुनाई। अगले दिन आरोपी फिर पहुंचा, तो महिला ने उसे कैमरे की बात बता दी। इस पर आरोपी डर गया और जबरदस्ती कैमरों का मेमोरी कार्ड निकालकर ले गया। देह व्यापार में धकेलने की थी साजिश
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता था। वह कहता था कि “धंधे में उतर जाओ, पैसे मिलते रहेंगे।” इस काम में वह एक अन्य महिला की मदद भी ले रहा था। सकल हिंदू समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए सकल हिंदू समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोपी अंसार कुरैशी पर महिला को बहला-फुसलाकर शोषण करने, जान से मारने की धमकी देने और देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। समाज ने इसे संगठित अपराध बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


