मंदसौर में आज बिजली आपूर्ति बंद:मेंटेनेंस के कारण सुबह 4 घंटे तक नहीं रहेगी लाइट; देखिए शेड्यूल…

मंदसौर शहर में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान डुप्लेक्स, इंदिरा कॉलोनी का कुछ हिस्सा, किटीयानी, डीवीएम स्कूल के आसपास का क्षेत्र, यश बालाजी, नूर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी और जनता कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त, कैलाश नगर, बजाज शोरूम के आसपास, जनता कॉलोनी मित्रवात्सला, आदिनाथ बिहार, आदित्य कंपाउंड, संजीत रोड, श्रीराम पाइप, कंबल केंद्र के आसपास और सरदार रोलिंग मिल के आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए कंपनी ने खेद व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *