बाइक तेज चलाने को लेकर मारपीट और पत्थरबाजी:2 गुटों की झगड़े में 2 युवक हुए घायल-1 जोधपुर रेफर, स्थिति काबू में

पाली में बाइक धीरे चलाने और शराब के लिए रुपए मांगने की बात को लेकर 2 युवकों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद नौबत 2 गुटों में पत्थरबाजी और मारपीट तक पहुंच गई।
इस घटना में एक पक्ष के 2 युवक घायल हो गए, जिससे माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर पत्थरबाजी की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से एक को जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
जानकारी के अनुसार पाली शहर के मंडिया रोड जालोरी दरवाजा क्षेत्र में 30 साल के मोहम्मद जावेद पुत्र बाबू भाई की मोबाइल शॉप है। वह शॉप बंद कर अपने रिश्ते के भाई 25 वर्षीय मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद युसूफ से बातचीत कर रहा था। इतने में 2 युवक बाइक पर तेज स्पीड से निकले।
आरोप है कि बाइक धीरे चलाने को कहा तो युवक रूके और शराब के लिए रुपए मांगें। देने से मना किया तो झगड़ा करने लगे। दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा एक शॉप के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के जावेद और आसिफ घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से आसिफ को जोधपुर रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने की पत्थरबाजी
इधर घटना की जानकारी मिलने पर घायल युवकों के परिजन और मोहल्लेवासी घटना स्थल पहुंचे। दूसरे पक्ष के लोग भी सड़क के दूसरी तरफ बस्ती में रहते है। ऐसे में दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई। इससे सड़क पर जगह-जगह पत्थर ही पत्थर बिखर गए। गनीमत रही कि पत्थरबाजी में किसी भी पक्ष का कोई गंभीर घायल नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर CO सिटी देरावरसिंह सोढ़ा कोतवाली स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल करवाया। देर रात तक मौके पर और बांगड़ हॉस्पिटल में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। देर रात एक पक्ष ने दी रिपोर्ट
मामले में देर रात को पाली शहर के जालोरी दरवाजा निवासी बाबूखान पुत्र मुराद खान ने लिखित रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनका बेटा मोहम्मद जावेद हमेशा की तरह शनिवार रात को दुकान बंदकर घर लौट रहा था। जिसके साथ मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद युसुफ भी था। दोनों दुकान से निकल रहे रहे थे।
इस दौरान निकट की बस्ती से कुणाल, विशाल, संजय सहित पांच-छह लड़के आए। आरोप है कि उन्होंने जावेद और आसिफ को रोका और शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर कुणाल ने अपनी जेब से क्लिप निकालकर जावेद के सिर पर वार किया। बीच-बचाव कर रहे आसिफ से भी इन्होंने मारपीट की। जिससे दोनों घायल हो गए। उनके सिर में चोटे आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *