पटियाला में संगरूर बाइपास पर एक सीएनजी कार में आग लग गई, जिससे कार जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना बाइपास पर खड़ी एक गाड़ी से टकराने के बाद आग लगने से हुई। फायर ब्रिगेड अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम पर बाइपास पर एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि गाड़ी नंबर पीबी-11सीजे-6903 जो सीएनजी किट और पेट्रोल पर थी, गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कल रात साढ़े दस बजे सूचना मिली।


