शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स-निफ्टी में 20 अंक की तेजी; ऑटो, IT और मेटल शेयरों में ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 4 दिसंबर को सेंसेक्स 20 अंक चढ़कर 85,150 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 20 अंक ऊपर 26,006 पर है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी है। ऑटो, IT और मेटल शेयरों में आज तेजी है। मीडिया फार्मा में मामूली गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार मीशो का IPO पहले दिन 2.35 गुना सब्सक्राइब मीशो के IPO का आज दूसरा दिन है। कल यानी 3 दिसंबर को यह सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और पहले ही दिन 2.35 गुना (235%) सब्सक्राइब हो गया। इसका रिटेल पोर्शन 1 घंटे में 100% सब्सक्राइब हो गया था और पहले दिन 3.86 गुना यानी 386% सब्सक्राइब हुआ। निवेशकों के इस रिस्पॉन्स से मीशो के शेयर का GMP बढ़कर 51 रुपए हो गया, जो कल तक 47 रुपए था। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹105-₹111 प्रति शेयर तय किया है। लॉट साइज 135 शेयर का है। रिटेल निवेशक 5 दिसंबर तक मिनिमम 14,685 रुपए से निवेश कर सकते हैं। विदेशी निवेशकों ने 3 दिन में ₹8,021 करोड़ का शेयर बेचा कल बाजार में रही थी गिरावट हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 3 दिसंबर को सेंसेक्स 31 अंक गिरकर 85,107 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 46 अंक की गिरावट रही, ये 25,986 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट रही। आज के कारोबार में ऑटो, एनर्जी और FMCG के शेयरों में गिरावट रही। IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *