बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा, कुशलगढ़ और चौरड़ी क्षेत्र में आज 6 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बागीदौरा स्थित 220 केवी जीएसएस लोधा पर महत्वपूर्ण आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी कारण, 132 केवी जीएसएस बागीदौरा, कुशलगढ़ और चौरड़ी से निकलने वाले सभी फीडरों पर बिजली की आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में बंद रहेंगी बिजली आपूर्ति जिन प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, उनमें मोहकमपुरा, टिमेड़ा, रामगढ़, सज्जनगढ़, डूंगरा, कलिंजय, बागीदौरा, बड़ोंदीया, नौगामा, आनंदपुरी और गांगड़तलाई शामिल हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें।


