कोटा के कई इलाकों में 4 घंटे नहीं आएगी लाइट:विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के चलते शटडाउन, जानिए किन-किन इलाकों में पावर सप्लाई बंद रहेगी

शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी के दल की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक की बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: टीचर्स कॉलोनी, बैंकर्स कॉलोनी, जूता फैक्ट्री, वल्लभ बाड़ी, जोधपुर नमकीन के मैदान, संतोष बेकरी, जनकदीप कॉम्प्लेक्स बैंकर्स कॉलोनी, मोटर मार्केट, नेक्सा शोरूम के पास, फिरदौस होटल, एरोड्रम सर्किल के आसपास, राजीव गांधी नगर स्पेशल इलाकों में चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: जय हिंद नगर, 80 फीट रोड क्षेत्र के आसपास के इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: आरोग्य नगर में 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *