मंडी में हेरोइन समेत 3 युवक गिरफ्तार:संदिग्धों की चेकिंग के दौरान आए पकड़ में, एसआईयू टीम ने की कार्रवाई

जिला मंडी पुलिस का नशे के काले कारोबार के खिलाफ जारी अभियान लगातार जारी है। ताजा मामले में रविवार को जिला पुलिस की विशेष टीम एसआईयू ने पधियूं के समीप तीन आरोपियों को 22.3 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला मंडी पुलिस की विशेष एसआईयू टीम गश्त पर पधियूं क्षेत्र में मौजूद थी‌। इसी दौरान तीन युवकों को पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के कारण चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22.3 ग्राम हेरोइन बरामद की है। कल किए जाएंगे कोर्ट में पेश गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान हितेश कुमार निवासी नेला सौलीखड्ड तहसील सदर जिला मंडी, हंसराज निवासी गरोडु तहसील जोगिंद्रनगर जिला मंडी और हितेश कुमार निवासी गांव रंधाड़ा तहसील सदर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपियों को न्यायालय के समक्ष सोमवार को नियमानुसार पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, कांस्टेबल चंदन, कांस्टेबल पवन और कांस्टेबल शाहिद अली शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *