राजस्थान सरकार में जनजातीय विकास एवं गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी रविवार शाम भीलवाड़ा पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। खराड़ी ने कहा- राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू राजस्थान के विकास की दिशा में अमिट हस्ताक्षर साबित होंगे। केंद्र और राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा- राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एक वर्ष में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया- जनजातीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का परिचय लिया और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर अविनाश जीनगर, प्रह्लाद त्रिपाठी, बाबूलाल आचार्य, गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, अमित सारस्वत, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, कुलदीप शर्मा, पूरण डीडवानिया, घनश्याम सिंघीवाल, नंदलाल गुर्जर, चेतन वैष्णव, राजेश सेन, यशोवर्धन सेन, नागेन्द्र सिंह, दलीचंद गाडरी, मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


