नागौर के सेठ किशनलाल कांकरिया खेल मैदान में पुष्करणा प्रीमियर लीग के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पुष्करणा प्रीमियर लीग- 2025 के तहत रविवार शाम तक लीग मैच खेले गए हैं। साेमवार को फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्यों की ओर से टीमों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पुष्करणा प्रीमियर लीग- 2025 के 3 दिवसीय आयोजन में लीग मैच खत्म हो चुके हैं। रविवार होने की वजह से काफी संख्या में लोग लीग मुकाबले देखने पहुंचे। पुष्करणा सोशल स्ट्रीवर्स के संयोजन में ये 16वां आयोजन है। 3 दिवसीय आयोजन में 11 सीनियर और 4 जूनियर टीमों ने हिस्सा लिया है। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के विजेताओं को सम्मानित कर उपहार दिए जाएंगे। आयोजन समिति के सदस्य अमित व्यास, अजय व्यास, नितिन पुरोहित, लोकेश बोहरा, विवेक व्यास, कपिल आचार्य टूर्नामेंट को सफल करने में लगे हैं।


