डीग जिले के जनूथर थाना इलाके में दो पक्ष जमीन के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने अपने ही परिवार के दूसरे पर पक्ष पर हमला कर दिया। घटना में दो महिलाओं और तीन व्यक्तियों के चोटें आई हैं। जिसमें से 2 व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल व्यक्ति हेमराज 34 निवासी तरोड़र गांव ने बताया -हमने अपने ही परिवार के ओमप्रकाश को 1 बीघा जमीन बेची थी। ओमप्रकाश खरीदी हुई जमीन के अलावा उसके बगल में पड़ी हमारी जमीन पर भी कब्जा करना चाहता है। जिसको लेकर वह हमारी जनूथर थाने में झूठी शिकायत कर आया था। पुलिस हमारे पिता महेंद्र सिंह को थाने ले गई थी। हेमराज ने बताया की आज करीब 12 बजे की बात है मेरी पत्नी सोनिया (25) घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। हेमराज का भाई बड़ा भाई सुरेश वहां आया और वह सोनिया को जबरन उठाकर कमरे में ले जाने लगा। जब सोनिया ने उसका विरोध किया तो, सुरेश ने सोनिया के कपड़े फाड़ दिए। सोनिया के चिल्लाने की आवाज सुन सोनिया का पति हेमराज, सास मूंग देवी (55), देवर दिगंबर सिंह (26), ससुर महेंद्र सिंह (56) घर के बाहर पहुंचे। सुरेश के साथ परिवार के लोग ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे। सभी के हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार मौजूद थी। इतने में सभी ने मेरे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद ओमप्रकाश पक्ष मौके से फरार हो गए। जिसके बाद सभी को डीग के अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो, पुलिस घायलों के पास पहुंची। पुलिस ने उनके कोई पर्चा बयान नहीं लिए, पुलिस ने कहा की पहले इलाज करवाओ उसके बाद FIR दर्ज होगी।


