कोटा शहर के कैथूनिपोल थाना इलाके में बुधवार देर शाम चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। यहां बाइक पर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध चाकू से हमला कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घायल युवक की पहचान कुणाल शर्मा (23) के रूप में हुई है, जो घटना के समय अकेले जा रहा था। तभी अचानक तीन बदमाश बाइक पर पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगे कुणाल के शरीर पर 12 से अधिक घाव किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कुणाल को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। कैथूनी पोल थाना अधिकारी अमरेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी कोणों से मामले की पड़ताल कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। आज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दोनों कि पहले भी लड़ाई हो चुकी है और थाने में आपसी मुकदमे भी दर्ज हैं। इसी घटना की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


