कार की टक्कर से पिता और बेटी की मौत:मां की हालत गंभीर, व्यक्ति अपनी बेटी और पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था, कार का ड्राइवर फरार

भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में एक बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। बाइक पर पिता मां और बेटी सवार थे। घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर मारने के बाद कार का ड्राइवर फरार पुष्प वीर निवासी लखनपुर ने बताया कि कल मेरे चाचा मुकेश (40) अपनी पत्नी मुकुट (38) और बड़ी बेटी कोमल (18) के साथ अपनी ससुराल गारू गांव थाना खेड़ली गंज बाइक से जा रहे थे। इस दौरान दोपहर 1 बजे उनकी बाइक को खेड़ली मोड़ थाना इलाके के पथैना गांव के पास एक कार ने टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया। कल शाम कोमल की हुई मौत घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान कल शाम कोमल की मौत हो गई। वहीं मुकेश को जयपुर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान मुकेश ने भी जयपुर के SMS अस्पताल में दम तोड़ दिया। जयपुर में हुई मुकेश की मौत मुकुट की हालत गंभीर होने के कारण उसे भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आज कोमल के शव का पोस्टमार्टम भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मुकेश का शव अभी जयपुर में है जिसे भरतपुर नहीं लाया गया है। मृतक की तीन बेटियां थी पुष्प वीर ने बताया कि, मुकेश के और मुकुट पर तीन बेटियां थी। जिसमें सबसे बड़ी बेटी कोमल थी। जो BA कर रही थी। जिसकी घटना में मौत हो गई। कोमल से छोटी क्षमा (17) है जो 12वीं क्लास में पढ़ रही है। क्षमा से छोटी धौरी (15) 10 वीं क्लास में पढ़ रही है। मुकेश टपूकड़ा के पास कजारिया टाइल्स की फैक्ट्री में काम करता था। कार को पुलिस ने किया जब्त खेड़ली मोड़ थाने के ASI जितेंद्र कुमार ने बताया कि, कल दोपहर 1 बजे करीब एक कार और एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया। बाइक पर सवार मुकेश और कोमल की मौत हो गई। कोमल के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मुकेश की मौत जयपुर में हुई है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *