पार्वती बांध से 9 को नहर में खोला जाएगा पानी:जल वितरण समिति की बैठक में लिया निर्णय, कलेक्टर बोले- किसानों को मिलेगा पर्याप्त सिंचाई जल

धौलपुर में पार्वती आंगई बांध जल वितरण समिति की बैठक जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में नहर कोठी बसेड़ी में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्वती बांध परियोजना की मुख्य नहर को 9 दिसंबर को खोलने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में पार्वती बांध में 3902.56 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। इसमें से 435.86 एमसीएफटी डेड-स्टोरेज और 200 एमसीएफटी पेयजल के लिए आरक्षित है। सिंचाई के लिए 3227.68 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। मुख्य नहर को इसकी अधिकतम क्षमता पर संचालित करने पर इसे कुल 106 दिनों तक चलाया जा सकेगा। पार्वती बांध के नहरी तंत्र की मुख्य नहर और 49 माइनरों के माध्यम से धौलपुर जिले की कुल 24667 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। किसानों को कलेक्टर ने दी सलाह
कलेक्टर ने किसानों को पानी का सदुपयोग करने और कम पानी की आवश्यकता वाली फसलें उगाने की सलाह दी। उन्होंने सिंचाई विभाग के संबंधित सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को नहर चलने के दौरान लगातार मौके पर पहुंचकर जल वितरण की निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों से जल वितरण व्यवस्था में सहयोग कर नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का आग्रह भी किया। बैठक में उपखंड अधिकारी बसेड़ी सुरेंद्र सिंह, बसेड़ी विधायक संजय जाटव, जिला अध्यक्ष भाजपा राजवीर सिंह राजावत, अधिशाषी अभियंता सिंचाई राजीव अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता राजकुमार सिंघल, गजेंद्र सिंह सहित अन्य अध्यक्ष, संबंधित विभागीय अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *