बांसवाड़ा में अवैध-शराब से भरे दो डंपर पकड़े:ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार, एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

बांसवाड़ा सदर थाना पुलिस ने बुधवार शाम अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपरों से बीयर और अंग्रेजी शराब के कुल 480 कार्टून जब्त किए। शराब की कीमत लाखो में आंकी जा रही है। एक डंपर में 239 पेटी और दूसरे में 241 पेटी शराब मिली। थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयपुर मार्ग के तेजपुर की ओर से अवैध शराब से भरे दो डंपर गुजरने वाले हैं। सूचना पर दाहोद मार्ग के घिवापाड़ा में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी देखकर घबराया ड्राइवर, पुलिस ने पकड़ा नाकाबंदी के दौरान बोरवाट की तरफ से एक डंपर आता दिखाई दिया। पुलिस को देख ड्राइवर घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। दोनों डंपर आसमानी और काले तिरपाल से ढके हुए थे। तलाशी लेने पर बीयर और अंग्रेजी शराब के कार्टून मिले। मौके से ड्राइवर सुरेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह (31), निवासी उपलि ओडन (नाथद्वारा) और खलासी विक्रम पुत्र रसूल (32), निवासी हुंडिया, लिमखेड़ा, दाहोद (गुजरात) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। दूसरा डंपर नाकाबंदी से पहले ही गायब, बाद में मिला लावारिस थानाधिकारी बिशनोई ने बताया-पहले डंपर की जांच के दौरान पीछे आ रहा दूसरा डंपर अचानक गायब हो गया। तलाश के दौरान यह डंपर भचड़िया हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में मिला, जबकि उसका ड्राइवर फरार हो गया। तस्कर कर रहे थे एस्कॉर्ट जानकारी के अनुसार नाकाबंदी की जानकारी होने पर दूसरा डंपर ड्राइवर नाकाबंदी क्षेत्र से कुछ दूरी पर मौके से वाहन छोड़कर भाग गया। शक जताया जा रहा है कि शराब तस्कर डंपरों को एस्कॉर्ट कर रहे थे, जिन्होंने स्थिति समझते ही अलर्ट किया। 5 हजार रुपए में पार करना था डंपर पूछताछ में गिरफ्तार ड्राइवर ने बताया-5 हजार रुपए में बांसवाड़ा पार कर डंपर सौंपने का सौदा हुआ था। दोनों डंपरों पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने दोनों डंपरों को थाने में खड़ा कर शराब को खाली करवाया और डंपरों सहित शराब जब्त कर ली है।अब पुलिस वाहन मालिकों, शराब के स्रोत और तस्करों के नेटवर्क को तलाशने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *