ग्वालियर में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई:शिफ्ट नियम तोड़ने पर 11 टमटम जब्त, 5500 रुपए जुर्माना वसूला

ग्वालियर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शिफ्ट नियमों का उल्लंघन करने वाले टमटम (ई-रिक्शा) चालकों पर कार्रवाई करते हुए 11 टमटम जब्त किए गए और चालानों के माध्यम से 5500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक विभाग ने बताया कि सड़कों पर भीड़ नियंत्रित रखने के लिए टमटम सहित विभिन्न वाहनों के संचालन के लिए शिफ्ट नियम तय किए गए हैं। नियमों का पालन न करने और निर्धारित समय से इतर वाहन चलाने पर यह कार्रवाई की गई है। 25 टमटम की जांच अभियान के दौरान कुल 25 टमटम वाहनों की जांच की गई। इनमें से 11 में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें जब्त कर थाने में रखा गया। इन वाहनों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला गया। दुपहिया वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई पुलिस ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने जैसे नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *