इस बार CG-बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी:80 अंक का होगा एग्जाम; 10वीं में छात्रों की संख्या घटी,12वीं की तुलना में 11,000 कम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बार पंजीयन में दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है। 10वीं में छात्रों की संख्या घट गई है, जबकि 12वीं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में 10वीं के विद्यार्थी 12वीं से कुल 11,478 कम हो गए हैं। मंडल ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से आयोजित की जाएगी। कितने छात्रों ने कराया पंजीयन? कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं 20 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, CBSE की तरह एक सप्ताह पहले इस साल बोर्ड परीक्षा पिछले वर्षों से एक सप्ताह पहले शुरू होगी। पहले परीक्षाएं 1 मार्च से होती थीं, लेकिन इस बार 20 फरवरी से शुरू होंगी। समय पूर्व परीक्षा होने के कारण प्रैक्टिकल भी इस बार 10 दिन पहले कराए जा रहे हैं। माशिमं द्वारा समय-सारणी जारी कर दी गई है। 10वीं-12वीं के लिए नया ब्लू प्रिंट लागू, 10 साल बाद बड़ा बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप लगभग 10 साल बाद ब्लू प्रिंट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार की परीक्षाएं नए पैटर्न पर आधारित होंगी। नए ब्लू प्रिंट के हिसाब से इस बार एग्जाम में हर विषय में 5 बहु-विकल्पीय प्रश्न (MCQ), 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न, कक्षा 11वीं-12वीं में प्रोजेक्ट वर्क अनिवार्य होगा। वहीं, पहले 100 अंक की परीक्षा होती थी। अब नया सिस्टम में 80 अंक सिद्धांत + 20 अंक प्रोजेक्ट का होगा। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट परीक्षाएं 1 जनवरी से होंगी। पिछले बार की रिजल्ट की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 76.53% और 12वीं का 81.87% था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *