मनेंद्रगढ़ में सैकड़ों मतदाता गैरमौजूद:BLO बना रहे पंचनामा, नोटिस जारी कर मिलेगा एक और मौका

मनेंद्रगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य अंतिम चरण में है। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक मतदाता को बीएलओ के माध्यम से एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर सत्यापन और डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। यह कार्य 11 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना अनिवार्य है। इस पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लापता मतदाताओं की पहचान हुई है। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) अब इन गैरमौजूद मतदाताओं का पंचनामा तैयार कर सूची बना रहे हैं। सूची तैयार होने के बाद इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर एक और मौका दिया जाएगा। इसके बाद दावा-आपत्ति के लिए लगभग एक महीने का समय मिलेगा। जानकारी के अनुसार, मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 16 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद सभी लापता मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। यदि इस अवसर के बावजूद मतदाता उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फरवरी 2026 में किया जाएगा। फिलहाल, मनेंद्रगढ़ में कार्यरत बीएलओ को अधिकांश बूथों पर लापता मतदाता मिल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *