हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर, 2 की मौत:गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरा बिखरा, एक्सीडेंट में पांच घायल

डीडवाना-कुचामन में गुरुवार को हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसा जिले के निम्बी जोधा पुलिया के पास हुआ। ​स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर में कार के आगे का हिस्सा पूरा बिखर गया। नागौर से सुजानगढ़ की तरफ जा रहे थे ​जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग नागौर से सुजानगढ़ की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही लाडनूं डिप्टी जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी घायलों को 108 और एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से लाडनूं अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से साइड में कर ट्रैफिक शुरू करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *