श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने स्मैक व दूसरे के कब्जे से नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घड़साना पुलिस ने गश्त के दौरान रीको एरिया से आरोपी गोविंद उर्फ गोमा (38) निवासी धानका बस्ती श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.50 ग्राम स्मैक व बिक्री के 3100 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई रामेश्वर लाल कर रहे हैं। वहीं, विजयनगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान छिनुराम (27) निवासी श्रीविजयनगर के कब्जे से 800 Pregabalin Capsules व 200 Tapentadol Hydrochlorde Tablets बरामद कर आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार भी जब्त ली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


