अनूपपुर में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम लगभग पूरा हो गया है। निर्वाचन आयोग ने गणना पत्रक डिजिटलाइजेशन की समय सीमा 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। कुल मतदाताओं की संख्या 5 लाख 39 हजार 793 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक जिले में 5 लाख 38 हजार 78 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटलाइज्ड किए जा चुके हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 5 लाख 39 हजार 793 है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली ने बताया कि जिले में अब तक कुल 99.68 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 99.10% डिजिटलाइजेशन पूरा कोतमा विधानसभा क्षेत्र में गणना पत्रकों का शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कर लिया गया है। अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्य पूरा होने के करीब है। विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में 99.10 प्रतिशत और विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में 99.96 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन हो गया है।


