बूंदी के चारभुजा-नाथ मंदिर में ‘पोष बड़ा महोत्सव’ 6 से:भगवान को भोग लगाकर पुआ, पकौड़ी और कत का प्रसाद किया जाएगा वितरित

बूंदी के श्री चारभुजा नाथ मंदिर में ‘पोष बड़ा महोत्सव’ 6 दिसंबर से शुरू हो रहा है। शीत ऋतु और पौष माह के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में चारभुजा नाथ को भोग लगाकर पुआ, पकौड़ी और कत का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह आयोजन श्री चारभुजा विकास समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि यह महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आयोजित होगा। महोत्सव का शुभारंभ 6 दिसंबर शनिवार को सुबह 6 बजे मंगला आरती के साथ होगा। इस अवसर पर पूर्व राजपुरोहित परिवार के सदस्य रमेश शर्मा बना और राजेश शर्मा मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहेंगे। मंदिर के पुजारी पंडित गणेश शर्मा श्री चारभुजा नाथ का विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना करेंगे। पारीक ने यह भी बताया कि पौष माह के प्रत्येक रविवार को भी यह महोत्सव जारी रहेगा। मंगला आरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पुआ, पकौड़ी और कत का पारंपरिक प्रसाद वितरित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *