जैसलमेर जिले के लाठी क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिल्ली से जैसलमेर जा रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस ट्रेन अचानक बीच रास्ते में रुक गई। ट्रेन करीब 20 मिनट तक धोलिया गांव के पास ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे यात्री परेशान रहे। तकनीकी खराबी को का सही करने बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में गोवंश के आने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाने के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेन रुक गई। यात्रियों ने बताया कि हल्का झटका महसूस हुआ और अचानक ट्रेन रुकने से कुछ देर भ्रम की स्थिति बनी। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने जानकारी दी कि जानवरों की जान बचाने के लिए ट्रेन रोकी गई है, जिसके बाद यात्रियों ने इस कदम की सराहना की। 20 मिनट में तकनीकी खराबी दूर सूचना पर तुरंत रेलवे विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन की जांच शुरू की। टीम के अनुसार,इमरजेंसी ब्रेक लगाने से एयर प्रेशर लाइन प्रभावित हो गई थी, जिसे ठीक करने में लगभग 20 मिनट लगे।मरम्मत पूरी होने के बाद ट्रेन को फिर से जैसलमेर के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पहले भी इस रूट पर गिद्धों के झुंड के आने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोककर उनकी जान बचाई थी, जिसके बाद उनकी खूब प्रशंसा हुई थी। हाल ही में दिखाई गई थी हरी झंडी गौरतलब है कि स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 29 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 5 बजे के बाद रवाना होती है और सुबह 9 बजे के बाद जैसलमेर पहुंचती है। ये खबर भी पढ़ें … ट्रेन के लोको पायलट ने बचाई दुर्लभ गिद्धों की जान:ट्रैक के पास मृत गाय को निवाला बना रहा था झुंड; रफ्तार कम कर हॉर्न बजा कर उड़ाया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यह ट्रेन उस समय धीमी पड़ गई, जब ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक के पास मृत मवेशी को अपना निवाला बना रहे दुर्लभ गिद्धों के एक बड़े झुंड को देखा। (पूरी खबर पढ़ें)


