भरतपुर कलेक्टर कमर चौधरी ने आज RBM अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पहले के मुकाबले अस्पताल में हर चीज व्यवस्थित मिली। कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि कई चीजों पर काम किया जा रहा है। जिसमें मरीजों के साथ आने वाले अटेंडर के रहने की सुविधा और उनके बैठने के लिए बेंच उपलब्ध करवाना पहली प्राथमिकता है। पहले के मुकाबले RBM की व्यवस्था में दिखा सुधार कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि आज RBM अस्पताल के औचक निरीक्षण किया। इससे पहले जब अस्पताल का निरीक्षण किया गया था तो, सफाई व्यवस्था में कई कमियां थी। आज सफाई व्यवस्था काफी ठीक मिली। आज पहले के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिला है। आज किसी को बिना बताए निरीक्षण किया गया है। दवाओं की भी पूरी तरह से उपलब्धता थी। इसके अलावा हॉस्पिटल फॉर्म के लिए लाइन काफी व्यवस्थित रूप में लगी हुई थी। अटेंडर के रुकने की व्यवस्था किया जा रहा काम पहले के मुकाबले आज चीजें काफी व्यवस्थित मिली हैं। जो कमियां मिली हैं उसमें प्रयास किया जा रहा है कि वह कैसे ठीक हो सकें। कई जगह बेंच की जरूरत है। मरीज और उनके साथ आने वाले लोगों के लिए बेंच लगाए जा सकें। बाहर आउटर में मरीजों के साथ आने वाले व्यक्तियों के लिए रुकने के लिए क्या व्यवस्था की जा सकती है। इस पर काम किया जा रहा है।


