बैतूल में स्व विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टी-20 टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पुलिस लीजेंड और नागपुर स्टार के बीच रोमांचित मैच खेला गया। मैच में पुलिस लीजेंड ने 11 रन से जीत हासिल की। पुलिस लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 147 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम के लिए अक्षय शिंदे ने 45 रन, राहुल चंद्रोल ने 25 रन और आर्यन ने 18 रन बनाए। नागपुर स्टार की ओर से पियुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अभिषेक गुप्ता ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर स्टार की टीम पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आई और 136 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए मानव ने 40 रन, देवेंद्र ने 32 रन और पियुष एवं आदित्य ने 18-18 रन बनाए। पुलिस लीजेंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्यन देशमुख ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि राबाडा ने 2 और ऋत्विक दिवान ने 1 विकेट झटका। शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यन देशमुख को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी ऑलराउंड क्षमता ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस लीजेंड और अलीशा क्रिकेट क्लब जम्मू-कश्मीर बीच फाइनल मैच इस जीत के साथ पुलिस लीजेंड ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट के अध्यक्ष रानू वर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला 6 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में अलीशा क्रिकेट क्लब जम्मू-कश्मीर और पुलिस लीजेंड बैतूल के बीच खेला जाएगा।


