रोटरी मंडल 3040 के अधिवेशन का तीसरा दिन:वर्ष 27-28 के लिए नए मंडलाध्यक्ष के चुनाव में मुकेश साहू का निर्वाचित घोषित

रोटरी मंडल 3040 के अधिवेशन के तीसरा दिन नए मंडलाध्यक्ष के चुनाव हुए। वर्ष 27- 28 के मंडलाध्यक्ष के चुनाव में मुकेश साहू सागर को निर्वाचित घोषित किया गया। रोटरी मंडल 3040 के अधिवेशन के तीसरे दिन रविवार सुबह राजीव पुरी के प्रेरणास्पद उद्बोधन से शुरू हुई। इसके बाद अरिजीत सेन गुप्ता नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कार्यकलापों के बारे में सदन को जानकारी दी। वर्ष 2025 – 26 के निर्वाचित मंडलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा ने अपनी आगामी वर्ष के सेवा प्रकल्पों को करने के लिए जो टीम गठित की, उससे सदन का परिचय कराया। वर्ष 25 – 26 की अपनी थीम उड़ान के संबंध में सदन को जानकारी दी एवं बताया कि मंडल को 5 क्लस्टर्स में विभाजित कर सेवा प्रकल्पों को चरितार्थ करेंगे। इसके बाद 27 – 28 के लिए नए मंडलाध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया के विषय में पूर्व मंडलाध्यक्ष अशोक तातेड़ ने जानकारी दी एवं चारों प्रत्याशी अक्षत गुप्ता, मुकेश साह, डॉक्टर तेजेश मेहता एवं जयेश झा को अपने कार्ययोजना एवं विचारों को बताने का अवसर दिया। इसके बाद रोटरी मंडल में किए जा रहे कुछ अच्छे प्रकल्पों के बारे में बताने के लिए क्लबों को समय दिय, जिसमें मेडिकल इक्विपमेंट बैंक, प्रोजेक्ट दृष्टि, रोटरी द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित पॉल हैरिस स्कूल, डायलिसिस एवं अन्य प्रकल्पों के बारे में सदन को जानकारी दी। दूसरे सत्र में मेजर जनरल टीपीएस रावत ने सदन को संबोधित किया एवं भारत के पड़ोसी देशों के साथ आपसी राजनैतिक संबंध के विषय में बताया। राजन बावेजा ने मंडल के अंतरराष्ट्रीय सेवा प्रकल्पों के बारे में बताया। पब्लिक इमेज चेयर घनश्याम सिंह एवं धीरज शर्मा ने बताया कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुंबई से आए डॉ. चंद्रशेखर कॉलवेकर ने रोटरी मंडल के संबंध में विचार प्रस्तुत किए।अधिवेशन के अंत में वर्ष 27 – 28 के निर्वाचित मंडलाध्यक्ष के चुनाव में मुकेश साहू सागर को निर्वाचित घोषित किया गया। तदोपरांत सभी प्रत्याशीयों ने मुकेश साहू को बधाई दी तथा रोटरी के सेवा प्रकल्पों को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रण लिया। डिस्ट्रिक्ट 3040 ट्रेनर पीडीजी संजीव गुप्ता ने उपस्थित सभी रोटेरियन को अधिवेशन में भाग लेने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *