जयपुर में मिली युवक की लाश:ऑटोरिक्शा से लटक रही थी बाहर, पिछली सीट पर था पड़ा

जयपुर में बुधवार देर रात एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रोड किनारे खड़े ऑटोरिक्शा से उसकी लाश बाहर लटके हुई थी। पिछली सीट पर वह निढाल हालत में पड़ा हुआ था। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। SHO (जयसिंहपुरा) राजेश शर्मा ने बताया- जयसिंहपुरा खोर के रोहित नगर निवासी मुकेश बावरिया (18) की लाश मिली है। वह सवारी ऑटोरिक्शा चलाने का काम करता था। बुधवार देर शाम को वह ऑटोरिक्शा लेकर अपने घर से निकला था। जिसके बाद देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। रात करीब 12:30 बजे राहगीरों ने रोहित नगर में रोड किनारे खड़े ऑटोरिक्शा के पिछली सीट पर निढाल हालत में युवक को पड़ा देखा। बेहोशी की हालत में वह ऑटोरिक्शा से बाहर लटक रहा था। राहगीरों की सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने पर वह मृत पड़ा मिला। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। जिसके बाद शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *